Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारायणगंज में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

मंडला, 27 मई 2025

जनपद नारायणगंज के सभागृह में एसडीईआरएफ के प्लाटून कमाण्डर हेमराज परस्ते एवं टीम द्वारा सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में नागरिक सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा की 12 सेवाएं, हवाई हमले के पूर्व, दौरान एवं बाद में करने वाली कार्यवाहियों, ब्लैकआउट की कार्यवाही में क्या करना चाहिए ? सायरन आदि को विस्तार में बताया गया। इमरजेंसी के दौरान किस तरह विक्टिम को लिफ्ट करना, मूव करना, प्राथमिक उपचार, पट्टी बांधना, स्प्लिंट का उपयोग, इंप्रोवाइज मैथड से स्ट्रेचर बनाना, विक्टिम को स्टेबलाइज्ड करना आदि का प्रैक्टिकल कर बताया गया। आग बुझाने के तरीके, अग्निशमन यंत्र के प्रकार एवं उपयोग करने का तरीका अन्य आपदा उपकरणों की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज श्री गौरीशंकर डेहरिया एवं सिविल डिफेंस के वॉलेंटियर्स सम्मिलित रहे।

Related posts

रेगुलर पढ़ने वाले बच्चे कभी असफल नहीं होते – श्री सोमेश मिश्रा प्रवेशोत्सव के ’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर

Reva India News

बिछिया में बालक आश्रम व छात्रावास का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

Reva India News

समस्त विभागीय अधिकारीगणों की बैठक संपन्न नेशनल लोक अदालत 13 दिसंबर को

Reva India News

Leave a Comment