Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासन के अभियानों को प्राथमिकता से लें – सीएस मुख्य सचिव द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देश

मंडला, 27 मई 2025

प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियो काॅन्फेसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी, डीआईजी तथा कलेक्टर्स की बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विषयों की चर्चा करते हुए कहा कि शासन द्वारा समय-समय पर विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं, शासन के अभियानों को प्राथमिकता से लेना सुनिश्चित करें। वीडियो काॅन्फ्रेंस के दौरान मुख्य सचिव ने कृषि विभाग के विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 की तैयारियों के संबंध में कहा कि 29 मई से 12 जून 2025 तक यह अभियान चलाया जायेगा, जिसमें कृषि और उससे जुड़े हुए विविध विषयों पर कृषकों को उपयोगी जानकारी दी जानी है इसके लिए दलों का गठन करते हुए शासन के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हुए इस अभियान को सफल बनाना है। परिवहन के विषय में उन्होंने कहा कि नियमित रूप से बसों के परमिट, फिटनेस, इन्श्योरेंस, पीयूसी आदि की जाँच करें। स्कूल बस के लिए भी मापदंडों को अवश्य चैक करें। सभी क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करें। हेलमेट के लिए सतत रूप से अभियान चलाएं जिससे लोग जागरूक हों।

वीसी में नरवाई प्रबंधन, खनिज संसाधन, अवैध उत्खनन एवं भंडारण, प्रदूषण नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, भू-अर्जन, राजस्व प्रकरण, समग्र ई-केवाईसी, ई-आॅफिस, मिशन कर्मयोगी, कर्मचारियों के लिए परामर्शदात्री समितियों की बैठक, वन अधिकार, बारिश के पूर्व तैयारियाँ, शहरी आवास योजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिये गये। वीसी में मंडला एनआईसी कक्ष में डीआईजी बालाघाट श्री मुकेश श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, वन मंडलाधिकारी श्री नित्यानंदन एल, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, उपसंचालक कृषि मधु अली, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता, एसएलआर श्री हीरालाल तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

18339 किसानों से 1008236.38 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 जुलाई 2023

Reva India News

आज 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

Leave a Comment