Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माँ नर्मदा के तटीय ग्रामों में नर्मदा सेवा समितियों का गठन माँ नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरण यात्रा के साथ चौपाल का आयोजन जल गंगा संवर्धन अभियान – ग्रामीणजनों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प  

मंडला, 27 मई 2025

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश के 16 जिलों, 51 विकासखंडों में माँ नर्मदा सर्वेक्षण एवं जन जागरण यात्रा 25 मई से 5 जून 2025 तक निकाली जा रही है। मंडला जिले में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री श्रेयांस कूमट के मार्गदर्शन में (उत्तर तट-दक्षिण तट) के मां नर्मदा तटीय ग्रामों में नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा निकाली जा रही हैं एवं नर्मदा सेवा समितियों का गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को यात्रा ग्राम मानादेही से प्रारंभ होकर, सिलपुरा, घाघा, अहमदपुर व साल्हेडंडा में सम्पन्न हुई। यात्रा मार्ग में ग्रामों की चौपालों में यात्रा दल प्रभारी श्री सुनील साहू ने यात्रा का उद्देश्य विस्तार से बताया, विकासखंड समन्वयक एवं दक्षिण तट के नोडल अधिकारी श्री संतोष झारिया ने सर्वे प्रपत्र की जानकारी देकर फार्म भरवाये एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम वासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। ग्राम चौपालों में स्थानीय ग्रामवासियों ने सहभागिता निभाई। हर स्थानों में पंचायत के प्रतिनिधियों ने यात्रा दल के लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related posts

मंडला एवं बिछिया विधानसभा के 50-50 बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

अतिवर्षा एवं बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर 21 मई को जिला स्तरीय बैठक

Reva India News

बबलिया माल में जल गंगा संवर्धन अंतर्गत पानी चौपाल का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment