Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

असहाय वृद्ध को दी गई आर्थिक सहायता

मंडला, 28 मई 2025

घुघरी अनुविभाग क्षेत्र के ग्राम चैगान निवासी असहाय वृद्ध छोटेलाल ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति के चलते आर्थिक सहायता के लिए कलेक्टर मण्डला के समक्ष आवेदन किया था। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन के परीक्षण के निर्देश दिए थे, परीक्षण उपरांत संवेदनशील प्रशासन ने असहाय वृद्ध को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मण्डला के माध्यम से अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने 5100 रूपए का चैक प्रदान किया। इस दौरान सचिव रेडक्राॅस सोसायटी एवं सिविल सर्जन डाॅ. विजय धुर्वे उपस्थित रहे। चैक प्राप्त होने पर छोटेलाल ने जिला प्रशासन की संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भोपाल के मंत्री श्री प्रहलाद पटैल का 18 जनवरी को मंडला आगमन प्रस्तावित है

Reva India News

विद्यारंभ: कलेक्टर ने बच्चों को दी शुभकामनाएं राजीव कालोनी की आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाएं – श्री सोमेश मिश्रा राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment