Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पाठा से सिंगोधा होकर सिकोसी पहुंची नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जनजागरण  यात्रा  

मंडला, 28 मई 2025

नर्मदा पथ सर्वे एवं जनजागरण यात्रा माँ नर्मदा के तटीय ग्रामों में लगातार आगे बढ़ रही है। मंगलवार को यात्रा ग्राम पंचायत पाठा से सिंगोधा, मानेगांव, खम्हरिया होकर ग्राम सिकोसी पहुँची। सभी पंचायतों में सर्वेक्षण एवं जन जागरण चैपाल का आयोजन किया गया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चैधरी के मार्गदर्शन में हो रहे इस आयोजन में विकासखंड समन्वयक नारायणगंज अनिल कुमार मेहरा, परामर्शदाता राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार झारिया, सुरेश कुमार सोनी, नवांकुर समितियां से अमरनाथ मरकाम, अमूल कुड़ापे समाज कार्य स्नातकोत्तर के विद्यार्थी दीपचंद साहू, अंजनी मार्को, ब्रजमोहन बर्मन एवं पंचायत सचिव जीआरएस पांचों पंचायत में ग्रामीणजन, सरपंच, उप सरपंच, वार्ड मेम्बर, मनरेगा के मेट ग्राम की माताएं-बहनें और प्रबुद्धजन सभी का भरपूर सहयोग मिला। जिला समन्वयक द्वारा सरकार की योजना, पथ निर्माण और समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए यात्रा के उद्देश्यों और कार्य योजनाओं के बारे में बताया गया। सभी पांच पंचायतों में पाठ सर्वेक्षण की जानकारी जल के महत्व एवं वर्तमान में जल की स्थिति विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। शाम को माँ नर्मदा की आरती और चैपाल कार्यक्रम के पश्चात आज यात्रा का पड़ाव सिकोसी में किया गया।

Related posts

समय-सीमा पत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें – कलेक्टर सीएम हेल्पलाइन में शत-प्रतिशत निराकरण कर ए-ग्रेड में आने के निर्देश आदि उत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर ने पूरी टीम को दी बधाई

Reva India News

पार्वती को मिला 5 हजार 1 सौ का चैक

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment