Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पर्यावरण की रक्षा के लिए जल संरक्षण और वृक्षारोपण जरूरी है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने चकोर नदी उदगम स्थल पर श्रमदान एवं वृक्षारोपण किया

5 जून 2025, मंडला

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए जल संरक्षण और वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए नागरिकों के द्वारा किए गए अमूल्य योगदान के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के द्वारा वर्षा के जल को जलाशयों, तालाबों एवं अन्य जल संरचनाओं में रोकने के लिए 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी की भागीदारी से जलाशयों की साफ-सफाई, पौधरोपण, नदियों-तालाबों एवं अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण के कार्य किये जा रहे हैं। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके गुरूवार को मंडला जिले के ग्राम डिडवारा में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत चकोर नदी उदगम स्थल पर श्रमदान तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, तहसीलदार सुश्री पूजा राणा, जनपद पंचायत सीईओ श्री विनोद मरावी सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंडला जिले में तालाब, बावड़ी, नदियों के उदगम स्थल तथा विभिन्न जल संरचनाओं की साफ-सफाई की जा रही है। जिससे वर्षा का जल संरक्षित होकर भूमिगत हो सके, इससे भू-जल स्तर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत खेत-तालाबों का भी निर्माण किया जा रहा है, खेतों को सुधार कर खेतों में भी पानी रोका जायेगा। इस अभियान के तहत सभी नागरिकों को जल संरक्षण का महत्व भी समझाया जा रहा है, जिससे इस अभियान में सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि जिले में वृक्षारोपण का कार्य भी वृहद स्तर पर किया जायेगा। कोई भी नागरिक अपनी खाली पड़ी भूमि या खेतों की मेढ़ों में भी वृक्षारोपण कर सकता है। उन्होंने बताया कि मंडला जिले में 2 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए सीड बाॅल तैयार किया जा रहा है। उक्त सीड बाॅल से वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बताया कि ग्राम पंचायत रमपुरी के डिडवारा में चकोर नदी का उदगम स्थल है। पहले इस नदी में बारह महीने जल प्रवाहित होते रहता था, जिससे नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में निस्तार हेतु जल उपलब्ध होता था। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चकोर नदी को पुर्नजीवित करने के लिए चकोर नदी के आसपास के तालाबों, कुओं एवं विभिन्न जल संरचनाओं की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। जिससे चकोर नदी के जल स्त्रोत विकसित हो सके, इससे चकोर नदी में बारह महीने जल प्रवाहित होता रहेगा और चकोर नदी पुर्नजीवित हो जायेगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने चकोर नदी के उदगम स्थल में वृक्षारोपण और सीड बाॅल का निर्माण किया। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने इस अवसर पर हितग्राहियों को हितलाभ का भी वितरण किया।

Related posts

मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन के रूप में मिलेंगे 600 रूपए प्रतिमाह  

Reva India News

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मंत्री श्रीमती उइके ने किया माल्यार्पण

Reva India News

खाद्य सुरक्षा हितग्राहियों के लिए ईकेवाईसी अभियान 4 मार्च तक

Reva India News

Leave a Comment