Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम झिरिया में वृक्षारोपण किया

5 जून 2025, मंडला

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गुरूवार को मंडला जिले के ग्राम झिरिया में स्थित गोंडवानाकालीन प्राचीन बावड़ी प्रांगण में वृक्षारोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिकों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण करना जरूरी है, जिससे हमारी पृथ्वी पुनः हरी-भरी हो सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण जरूर करें और लगाए गए वृक्षों की देखभाल व सुरक्षा भी करें। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ग्राम झिरिया में बावड़ी के समीप सीमेंट के सोफे लगाने और पुराने शासकीय भवनों की जाँच कर डिस्मेंटल करने के निर्देश दिये। बावड़ी के समीप नियमित रूप से साफ-सफाई रखने तथा सुरक्षा के प्रबंध करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, तहसीलदार सुश्री पूजा राणा, जनपद पंचायत सीईओ श्री विनोद मरावी सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related posts

5 फरवरी से प्रारंभ होगा गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन

Reva India News

बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजीव कालोनी में किया एसआईआर के कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment