Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया खेत-तालाब का निरीक्षण

मवई क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम नेवसा में  खेत तालाब के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि हितग्राहियों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित करें। सीईओ जिला पंचायत ने हितग्राहियों से बात कर उन्हें बहुउद्देशीय खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होने कहा कि खेत-तालाब की मेढ़ पर अरहर सहित अन्य फसलों की पैदावार लें। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत मवई  सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क राशन प्रदान करें – प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

युवाओं के लिए स्थापित राज्य स्तरीय सम्मानों के प्रस्ताव भेजें

Reva India News

प्रथम दिवस जिले में एक भी नामांकन नहीं

Reva India News

Leave a Comment