Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का किया निरीक्षण

                                             मवई विकासखण्ड  के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने शनिवार को लालपुर कीकरा में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सार्वजनिक कूप और डगवेल रिचार्ज पिट के कार्यों का निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत ने कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने  ने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद कुओं की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कूप में क्लोरीनेशन करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर  सीईओ जनपद पंचायत मवई सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

सीईओ जिला पंचायत ने महिलाओं के साथ तैयार किए ‘सीड बॉल

मवई विकासखंड अंतर्गत ग्राम लालपुर में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभिनव पहल ‘बीजांकुर अभियान (बीज से वृक्ष तक)’  कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ स्वयं भी सीड बॉल बनाए। सीईओ जिला पंचायत ने महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि बीजांकुर अभियान  को सफल बनाने में आप सभी बहनों का सहयोग आवश्यक है। बनाये जा रहे इन सीड बाल को मानसून आने पर खाली भूमि पर स्थापित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में अपना योगदान देना है।

_________________________________________

Related posts

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

अपर कलेक्टर ने की 26 जनवरी की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

जिला स्तरीय युवा उत्सव 14 नवम्बर को इण्डोर स्टेडियम में केबिनेट मंत्री और सांसद के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन

Reva India News

Leave a Comment