Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रानी दुर्गावती ने आत्म सम्मान की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देकर महिलाओं का गौरव बढ़ाया – संपतिया उइके स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

24 जून 2025, मंडला

वीरांगना रानी दुर्गावती का 24 जून को बलिदान दिवस मनाया गया। सर्किटहाउस के सामने रेवांचल पार्क में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, संदीप सिंह, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष रानू राजपूत, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने वीरांगना रानी दुर्गावती की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

रानी दुर्गावती के शौर्य एवं बलिदान को स्मरण करते हुए मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि रानी दुर्गावती ने आत्म सम्मान की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देकर महिलाओं का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपनी प्रजा को अपने बच्चों की तरह पालन करते हुए उनकी सुख सुविधाओं के लिए जल प्रबंधन और उन्नत कृषि के लिए कार्य किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम एवं नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने भी रानी दुर्गावती के शौर्य को याद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रानी दुर्गावती की गौरव गाथा का प्रदर्शन किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के सुपोत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, नव दंपत्ति को दिया आशीर्वाद

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने सर्किट हाऊस में ली बैठक

Reva India News

नो मैपिंग श्रेणी वाले मतदाताओं को नोटिस तामील निर्धारित दस्तावेजों के साथ एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं मतदाता

Reva India News

Leave a Comment