Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घोंटा ग्राम पंचायत में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित

मंडला, 8 अप्रैल 2026

विकासखंड मवई के ग्राम पंचायत घोंटा (तहसील बिछिया) में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शी-बॉक्स पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रचार-प्रसार के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने उपस्थित महिलाओं एवं कृषकों को टिकाऊ खेती की तकनीकों, पशुपालन एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़कर रोजगार के अवसर प्राप्त करने की जानकारी दी। उन्होंने कौशल विकास एवं विश्वकर्मा योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके अलावा बाल विवाह रोकथाम हेतु संचालित नियंत्रण तंत्र की जानकारी देते हुए आईईसी सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों, शिकायत निवारण प्रक्रिया, कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल के अधिकार एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित शी-बॉक्स पोर्टल महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निवारण का प्रभावी माध्यम है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब के माध्यम से शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिभागियों को संबंधित पेजों को फॉलो करने हेतु प्रेरित किया गया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं दहेज प्रतिषेध अधिकारी श्रीमती दीपिका तारन के संपर्क विवरण का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती सिखा श्रीवास्तव ने जन लोक उपयोगी अदालत, हिट एंड रन योजना एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना सहित टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती सिखा श्रीवास्तव, स्कूल के प्राचार्य श्री मोहन लाल जंघेला, शिक्षकगण, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सविता भवेदी, सचिव श्री मलसिंग सैयाम, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कृषक उपस्थित रहे।

Related posts

विद्यार्थी परिषद् ने उत्कृष्ठ विद्यालय क्रमांक 1में सौप ज्ञापनउत्कृष्ट विद्यालय क्र.1 के विभिन्न समस्याओं का समाधान एव विद्यालय की शिक्षिका निर्मला यादव को पदमुक्त किया जाए – अभाविप

Reva India News

पानी की समस्या वाले स्थानों पर तत्काल परिवहन की व्यवस्था बनाएं – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी

Reva India News

Leave a Comment