Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहिष्मती घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सफाई  

24 जून 2025, मंडला

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 24 जून को रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर माँ नर्मदा के तट माहिष्मती घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। म.प्र. की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के साथ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वयं झाडू उठाकर घाट की सफाई की। इस दौरान मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि म.प्र. के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया है। जल संरक्षण के कार्य मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता हैं जिसमें जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, नदी एवं नालों के उदगम स्थलों को पुर्नजीवित करना जैसे कार्य शामिल हैं। रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर माँ नर्मदा के पावन तट की सफाई का हमें सौभाग्य मिला है। सफाई के इस कार्य के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवारानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सीएमओ नगरपालिका श्री गजानंद नाफड़े सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा समाजसेवी उपस्थित रहे।

मंत्री ने लगाया तुलसी का पौधा

 

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत माँ नर्मदा के तट पर माहिष्मती घाट की सफाई के दौरान प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मां नर्मदा मंदिर के सामने गमले में तुलसी का पौधा भी रोपित किया।

Related posts

अंकित जोशी बने भाजापा के नगर अध्यक्ष

Reva India News

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित समस्त श्रद्धालु रेवाशक्ति सहस्त्र कुंडीय यज्ञ तिथि एकादशी के अवसर पर पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

ग्राम पंचायत इंद्री की दीवारों पर जीवंत हुई गोंडी कला की पहचान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से देशभर में पहुंच रही जनजातीय संस्कृति की झलक कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित

Reva India News

Leave a Comment