Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरीय निकाय के उप निर्वाचन की कार्यवाही हेतु समय-सीमा निर्धारित एफएलसी पाॅलीटेक्निक काॅलेज मंडला में 26 जून से

24 जून 2025, मंडला

नगर परिषद बिछिया के अंतर्गत वार्ड क्रं. 13 के पार्षद पद के उप निर्वाचन 2025 (पूर्वाद्ध) में ईव्हीएम की एफएलसी और कमीशनिंग का कार्य जिले के स्थानीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जायेगा। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईव्हीएम की एफएलसी उपरांत कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट के पृष्ठ भाग पर हरे रंग का स्टीकर चस्पा किया जायेगा। नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 (पूर्वाद्ध) के दौरान डीईओ एवं आरओ रेंडमाईजेशन तथा कमीशनिंग की प्रक्रिया पृथक-पृथक कराई जायेगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपरोक्त पत्र के माध्यम से नगरीय निकाय के उप निर्वाचन की कार्यवाही हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई है। एफएलसी पाॅलीटेक्निक काॅलेज मंडला में 26 जून से 28 जून 2025 तक, डीईओ लेवल रेंडमाईजेशन कलेक्टर सभाकक्ष गोलमेज में 30 जून 2025 को, आरओ लेवल रेंडमाईजेशन कलेक्टर सभाकक्ष गोलमेज में 1 जुलाई को प्रातः 11 बजे से तथा कमीशनिंग कलेक्टर सभाकक्ष गोलमेज में 2 जुलाई से 4 जुलाई 2025 तक निर्धारित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार नगरीय निकाय के उप निर्वाचन 7 जुलाई 2025 को निर्धारित है।

नगरीय निकाय उप निर्वाचन हेतु निर्धारित समय सीमा में ईव्हीएम मशीनों को मतदान केन्द्रवार पृथक करने (कमीशनिंग) कार्य में मशीनों के लिए बनाए गए स्ट्राँग रूम में मतदान केन्द्रवार ईव्हीएम मशीनों को सुरक्षित रखने एवं संपन्न कराने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला संस्थागत वित्त अधिकारी मंडला आरके बागड़े नगरीय निकाय उप निर्वाचन हेतु ईव्हीएम की एफएलसी रेंडमाईजेशन, कमीशनिंग का संपूर्ण कार्य अपनी देखरेख में व्यवस्थित ढंग से संपन्न करावेंगे तथा ईव्हीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने हेतु संबंधित रिटर्निंग आॅफिसर को ईव्हीएम मशीन सौंपना सुनिश्चित करेंगे। नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी 26 जून 2025 को रानी फूलकुंवर शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज मंडला में प्रातः 11 बजे उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति प्रभारी अधिकारी को देते हुए प्रभारी अधिकारी ईव्हीएम के निर्देशन में कार्य संपादित करेंगे।

Related posts

पीएचई ने किया पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन

Reva India News

मिट्टी से जीवनोपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की कला आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करती है – मंत्री श्रीमती संपतिया उईके कुम्भकार संघ के कार्यक्रम में शामिल हुई केबिनेट मंत्री

Reva India News

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत आई.टी.आई. मंडला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment