Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज का फलता-फूलता लोकतंत्र आपातकाल के संघर्ष का परिणाम है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके योजना भवन में संविधान हत्या दिवस पर मीसाबंदियों का सम्मान किया गया

25 जून 2025, मंडला

योजना भवन में 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर संविधान हत्या दिवस आयोजित कर इमरजेंसी की विभीषिका के विषय में लोगों को जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1975 के मीसाबंदियों एवं उनके परिवारजनों का सम्मान किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा अपनी कुर्सी बचाने के लिए 25 जून 1975 को देश पर इमरजेंसी थोपी इसके बाद विपक्ष के नेताओं को जबरन जेलों में डाला गया। आज का फलता-फूलता लोकतंत्र आपातकाल के संघर्ष का परिणाम है। मीसाबंदियों पर जेलों में अत्याचार किए गए। आपातकाल की इस विभीषिका को लोग जानें और समझें इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इमरजेंसी के 50 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में लोकतंत्र हत्या दिवस आयोजित कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सेनानियों ने इमरजेंसी के दौरान किए गए अत्याचारों के सामने घुटने नहीं टेके और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया, जिसका परिणाम था कि 1977 के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को हार का सामना करना पड़ा। आज हमें उन लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करने का अवसर मिला है उन्होंने इस देश के महान लोकतंत्र का बचाने के लिए जेल तक जाना स्वीकार किया था। आज लघु फिल्म के माध्यम से इमरजेंसी की वास्तविकता लोगों को बताई गई। ऐसी लघु फिल्मों का प्रदर्शन हमें समाज के सामने करना चाहिए जिससे लोग लोकतंत्र के उस काले अध्याय के बारे में जान सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। यह समय देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक रहा। मीसाबंदियों ने इस दौरान जिस तरह के अत्याचार का सामना किया उसकी कल्पना ही हमें डरा देती है। मीसाबंदी श्री बालकिशन खंडेलवाल ने कहा कि आज का दिन कोई उत्सव का दिन नहीं है यह निंदा का दिन है। आपातकाल के समय हमने बिना किसी अपराध के जेल में समय गुजारा, मंडला से हमें नरसिंहपुर और जबलपुर के जेलों में रखा गया। आज का दिन विरोधियों को कुचलने वालों की निंदा करने का दिन है। शहर के एक अन्य मीसाबंदी श्री सावलदास पमनानी ने कहा कि आज इतने वर्षों बाद भी जब हम इमरजेंसी के समय को याद करते हैं तो हमारे द्वारा सही गई यातनाओं की याद आती है। उस समय हम पर मिथ्या आरोप लगाकर जेल में डाल दिया गया था। अपनी बात कहने या पक्ष रखने का अवसर भी नहीं दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आपातकाल के समय संघर्ष करने के लिए श्री सावलदास पमनानी, श्री बालकिशन खंडेलवाल, श्री प्रकाशचंद जैन, श्री राजकुमार चंद्रौल का साल तथा श्रीफल देकर सम्मान किया गया। साथ ही स्वर्गीय मीसाबंदियों के परिजनों श्रीमती गायत्री यादव, श्री दीपक शर्मा, मोहम्मद समीम को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, वरिष्ठ समाजसेवी श्री रोचीराम गुरवानी सहित संबंधित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

सेवा निवृत शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र वितरित

Reva India News

दिव्यांगों ने मतदाताओं को जागरूक करने बनाई मानव श्रृंखला तन्खा मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने रंगोली डालकर मतदाता जागरूकता अभियान की बनी कड़ी

Reva India News

रज़ा साहब को देश – विदेश का कला जगत एक महान कलाकार के रूप में याद करता है – अशोक वाजपेयी  अज़ीम फनकार हैदर रज़ा को चादर पेश कर दी गई खिराज ए अकीदत  चित्रकारी, साहित्य, शास्त्रीय नृत्य और लोक गीतों के समागम के साथ संपन्न हुआ रज़ा स्मृति 2024 

Reva India News

Leave a Comment