Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

30 जून तक लोक सेवा केन्द्रों में बनाए जाएंगे जाति प्रमाण पत्र

मण्डला 11 अप्रैल 2022

कलेक्टर मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान अंतर्गत लोक सेवा केन्द्रों पर स्कूलों से आवेदन पत्र प्राप्त करने की समय-सीमा 30 जून 2022 तक बढ़ाई गई है। जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान के तहत शैक्षणिक सत्र से शालाओं में नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण निःशुल्क बनाए जाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि 30 जून 2022 तक बढ़ाई गई है।

नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए रिक्त आवेदन पत्र संकुल प्राचार्य को उपलब्ध कराने के लिए संचालक लोक सेवा केन्द्र को 8 से 11 अप्रैल 2022 तक की समय सीमा प्रदान की गई है। इसी प्रकार नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेज सहित लोक सेवा केन्द्र में उपलब्ध कराने के लिए सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक को 11 से 13 अप्रैल तक, नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र ऑनलाईन दर्ज कराने के लिए संचालक लोकसेवा केन्द्र को 14 से 23 अप्रैल तक, नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के प्राप्त ऑनलाईन दर्ज आवेदन पत्र का निराकरण के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) 25 से 10 मई तक एवं जाति प्रमाण पत्र प्रिंट आउट संकुल प्राचार्य को उपलब्ध कराने के लिए संचालक लोक सेवा केन्द्र को 11 से 20 मई तक दायित्व सौंपे गए हैं।

Related posts

बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली

Reva India News

बिछिया लाईन के प्रथम सर्किट में विद्युत आपूर्ति प्रातः 7 से 10 बजे तक रहेगा बंद

Reva India News

परम फाउंडेशन आईटीआई कौशल कॉलेज धार में प्रवेश प्रारम्भ

Reva India News

Leave a Comment