Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में आयोजित हुआ पहला मेंगो फेस्टिवल कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने किया शुभारंभ

27 जून 2025, मंडला

गोंडी पब्लिक ट्रस्ट के सभागार में मेंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि मंडला में आयोजित मेंगो फेस्टिवल एक अभिनव पहल है। मुझे विश्वास है कि इंडियन नेशनल ट्रस्ट फाॅर आर्ट एण्ड कल्चरल हेरीटेज द्वारा आयोजित यह पहला मेंगो फेस्टिवल आने वाले वर्षों में परंपरागत रूप से आयोजित किया जाता रहेगा। आम फलों का राजा है। इस क्षेत्र में लोग आम के शौकीन हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में मेंगो फेस्टिवल का आयोजन मई के माह में कराये जाने का प्रयास करें। साथ ही इस फेस्टिवल का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें जिससे फल उत्पादक कृषक और फल प्रेमी इस अभिनव प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें और यहां आकर विभिन्न फलों के किस्मों का अवलोकन करें।

सीईओ जिला पंचायत ने मेंगो फेस्टिवल को एक अभिनव आयोजन बताते हुए कहा कि मंडला में इस तरह का आयोजन देखकर अच्छा लगा कि इनटेक फलों की ऐसी प्रजातियों को संरक्षित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। मेंगो फेस्टिवल में अधिकारी द्वय ने जिले के किसानों द्वारा उत्पादित आम की विभिन्न किस्मों के फलों का अवलोकन किया। फेस्टिवल के दौरान तोतापरी, अलफांसो, दशहरी, लंगड़ा, आम्रपाली, रिलायंस, नरदाल, सुंदरजा, हिमसागर, चैसा, मालदा, मल्लिका आदि प्रजातियों के आम के फलों के स्टाॅल लगाए गए थे। मेंगो फेस्टिवल में प्रगतिशील फल उत्पादक कृषकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक श्री अरविंद अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, श्रीमती मृदुला कालपीवार, इनटेक के स्वयंसेवी तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

गांधी जयंती में विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन पुस्तकालय का संचालन प्रारंभ होगा

Reva India News

जनसुनवाई में 80 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

Reva India News

आधार पंजीयन मशीनों के संचालन के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment