Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्री सिद्धघाट रेवा दरबार से निकली महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा धर्मप्रेमियों ने की पुष्पवर्षा हुआ स्वागत

                                       मण्डला। जगन्नाथ महाप्रभु को स्वस्थ्य होंने के बाद शुक्रवार को श्री सिद्धघाट रेवा दरबार महिष्मति घाट में जगन्नाथ स्वामी की विधि-विधान से पूजन अर्चन की गई। भगवान को काजल लगाने के बाद फलों का भोग लगाया गया। जिसके पश्चात् महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा नगर में निकाली गई। रथयात्रा श्री सिद्धघाट रेवा दरबार से निकाली गई जो नेहरू स्मारक, स्टेट बैंक चौराहा, लालीपुर, बस स्टेण्ड, चिलमन चौक होते हुए पड़ाव पहुंची जहां पर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया यहां पर विकास लकी ट्रेवल्र्स के संचालक अनिल जायसवाल एवं विकास जायसवाल व परिजनों के द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी पर पुष्पवर्षा करते हुए महाआरती की।

इस दौरान भगवान जगन्नाथ स्वामी को खिचड़ा का भोग लगाते हुए भंडारा का आयोजन किया। विकास जायसवाल ने बताया कि वे हर वर्ष भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा का स्वागत करते हैं वर्ष 2017 से लगातार स्वागत करते आ रहे हैं। उन्हें विभिन्न प्रकार के भोग लगाते है उनकी महिमा और आर्शीवाद से कभी कोई वंचित नही रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि रथ यात्रा का आध्यात्मिक संदेश अत्यंत गहन और प्रेरणादायक है। यह उत्सव दर्शाता है कि ईश्वर की कृपा सभी भक्तों के लिए समान रूप से उपलब्ध है चाहे वे किसी भी वर्ग या धर्म के हों। रथ यात्रा में भगवान का मंदिर से बाहर आना प्रतीक है कि वे अपने भक्तों के करीब हैं

और उनकी भक्ति को स्वीकार करते हैं। रथ का खींचना जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाता है जो आत्मा को भौतिक बंधनों से मुक्त कर ईश्वर की ओर ले जाती है। लाखों भक्तों का एक साथ रथ खींचना सामूहिक भक्ति, एकता, और सहयोग की शक्ति को प्रकट करता है। यह उत्सव विनम्रता का पाठ पढ़ाता है। वहीं इस दौरान सिद्ध घाट मां रेवा दरबार के संस्थापक रामप्रसाद ठाकुर ने बताया कि इस रथ यात्रा के निकलने के पीछे कई मान्यताएं हैं कहते हैं कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम के साथ अपनी बहन सुभद्रा को नगर घुमाने के लिए ले जाते हैं ऐसा माना जाता है कि इतिहास में भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने नगर घूमने की इच्छा जाहिर की जिसके बाद बहन की इच्छा पूरा करने के लिए भगवान जगन्नाथ ने 3 रथ बनवाए और सुभद्रा को नगर घुमाने के लिए रथ यात्रा पर ले गए सबसे आगे वाला रथ भगवान बलराम का बीच वाला रथ बहन सुभद्रा के और सबसे पीछे वाला रथ भगवान जगन्नाथ का होता है इसी मान्यता के साथ एक और कहानी जुड़ी है कहते हैं

 

जब भगवान जगन्नाथ सुभद्रा को नगर घुमाने के लिए रथ यात्रा पर निकले तो रास्ते में ही उनकी मौसी के घर गुंडिचा भी गए और वहां 7 दिन ठहरे भी जिसके बाद से ही हर साल इस रथ यात्रा को निकालने की परंपरा शुरू हुई। सिद्ध घाट मां रेवा दरबार से जुड़े विंदी शर्मा ने बताया कि भगवान जगन्नाथ पद्म पुराण के मुताबिक भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने एक बार नगर देखने की इच्छा जताई थी। उस वक्त भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और अपनी लाडली बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर नगर दिखाने के लिए निकल पड़ते हैं। इसका जिक्र ब्रह्म पुराण और नारद पुराण में भी है। मान्यताओं के अनुसार अपने मौसी घर में ठहरने के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ खूब पकवान खाते हैं और फिर वे बीमार पड़ जाते हैं इसके बाद उनका इलाज किया जाता है और फिर स्वस्थ होने के बाद अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। समाजसेवी संजय चौरसिया ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जगतपति जगदीश्वर महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी बीमार हो गए थे ज्येष्ठ मास की गर्मी में शीतल जल में स्नान करने के कारण प्रभु को जुकाम हो गया था इसलिए उनके उपचार के लिए दलिया, फलों का रस प्रतिदिन उन्हें दिया गया। वरिष्ठ समाजसेवी विंदी शर्मा ने बताया कि  सनातन धर्म में रथ यात्रा का खास महत्व है मान्यताओं के मुताबिक, रथयात्रा निकालकर जगन्नाथ महाप्रभु को प्रसिद्ध गुंडिचा माता मंदिर पहुंचाया जाता है यहां भगवान 7 दिनों तक आराम करते हैं इस बीच गुंडिचा माता मंदिर में खास तैयारियां की जाती है इंद्रद्युम्न सरोवर से मंदिर की साफ-सफाई के लिए जल लाया जाता है।

 

इसके पश्चात जगन्नाथ भगवान की जगन्नाथ मंदिर में वापसी के लिए यात्रा शुरु होती है रथ यात्रा की सबसे खास महत्व यह है कि यह पूरे भारतवर्ष में एक महोत्सव की तरह निकाली जाती है। वहीं यात्रा पड़ाव से वापस चिलमन चौक होते हुए उदयचौक, सिटी कोतवाली, स्टेट बैंक चौराहा, नेहरू स्मारक होते हुए वापस सिद्धघाट रेवा दरबार पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया। रथ यात्रा में साहू समाज के महिला पुरूष ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई रथ यात्रा का नगर के अनेक स्थानों में स्वागत हुआ वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, पत्रकार परिषद जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, समाजसेवी सुनील मिश्रा ने भी रथ यात्रा में सहभागिता दर्ज कराते हुए पूजन किया। इस दौरान आयोजित भंडारा में भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रसादी वितरण की। कार्यक्रम में किशोर रजक, उमाशंकर गुड्डू सिंधिया, रोहित बघेल, सचिन शर्मा, मूलचंद साहू, डॉ हरिओम नंदा, साहू समाज  अध्यक्ष हरि साहू, मुकेश सोनी, सुधीर कांसकार, जनपद अध्यक्ष मंडला संतोष सोनू भलावी, आनंद सोनी, पारस असरानी, अनमोल अग्रवाल, आशीष चौरसिया, विजय अग्रवाल, विनोद पटैल, पूर्णिमा रजक, माया रजक, श्रीमति ज्योति जायसवाल, श्रीमति गीता साहू के साथ सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

*BAIGA’  डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 25 फरवरी को 9 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

भावल में ओपन हाउस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment