Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने आपदा राहत, बचाव कार्य के लिए टीम गठित

मंडला 2 जुलाई 2025

मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने और आपदा राहत बचाव कार्य के लिए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड मंडला द्वारा इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर, क्विक रिस्पोंस टीम और आपदा राहत केन्द्र की स्थापना की गई है। इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड कार्यालय में स्थापित किया गया है, जिसमें प्रभारी श्री हेमराज परस्ते मोबाईल नंबर 9755664437, सहायक प्रभारी श्री प्रभात तिवारी, प्लाटून कमांडर मोबाईल नंबर 9826538816 एवं सहायक प्रभारी श्री कोमल सिंह हवलदार मोबाईल नंबर 9826452384 की ड्यूटी लगाई गई है। इस सेंटर में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होमगार्ड की शिफ्टवार ड्यूटी है।

गठित क्विक रिस्पोंस टीम के प्रभारी श्री प्रभात तिवारी प्लाटून कमांडर मोबाईल नंबर 9826538816, श्री कोमल सिंह हवलदार मोबाईल नंबर 9826452384 एवं श्री पुरेन्द्र सिंह सूर्यवंशी आरक्षक मोबाईल नंबर 9977824989 नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा थाना स्तर पर आपदा राहत केन्द्रों (डीआरसी) की स्थापना का होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। इसमें रपटाघाट में सैनिक 87 ब्रम्हानंद बसंत मो.नं. 9630340391, घुघरी थाना (घुघरी एवं मोहगांव) थाना क्षेत्र में सै.क्रं. 04 पवन सोनवानी मो.नं. 9993213787, बिछिया थाना (बिछिया एवं मवई) थाना क्षेत्र में सैनिक 137 अंबिका प्रसाद मो.नं. 9977233468, टिकरिया थाना (टिकरिया एवं बीजाडांडी) थाना क्षेत्र में नायक 60 रामकिशोरी दुबे मो.नं. 6267536606, बम्हनी थाना (बम्हनी एवं खटिया) थाना क्षेत्र में सैनिक 90 रघुनंदन सिंगौर मो.नं. 9425855185, नैनपुर थाना में नायक 40 किसन लाल मो.नं. 8959466650, निवास थाना एवं मनेरी में लाना 45 सुभाष कुमार मो.नं. 9425853281, मनेरी चौकी में सैनिक 133 योगेश कुमार मो.नं. 9425851264 तथा सहस्त्रधारा में नायक 46 जगदीश प्रसाद मो.नं. 8462988265 शामिल है। इन थाना स्तर पर घटना, दुर्घटना, बाढ़ एवं डूब आदि की सूचना मिलते ही डीआरसी में तैनात जवान राहत बचाव कार्य के लिए उपलब्ध उपकरणों सहित घटना स्थल के लिए रवाना होंगे और राहत बचाव कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

अब रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ्यू

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 1 जनवरी 2024

Reva India News

सशक्त आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव है स्वस्थ नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment