Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 342.3 मिमी वर्षा दर्ज  

1 जुलाई 2025, मंडला

मंडला जिले में एक जून से 1 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 342.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 1 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 11.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील मंडला में 25.6 मिमी, नैनपुर में 23.2 मिमी, बिछिया में 8.4 मिमी, निवास में 6.2 मिमी, घुघरी में 1.6 मिमी एवं नारायणगंज में 3.2 मिमी वर्षा आंकी गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जुलाई तक तहसील मंडला में 494.4 मिमी, नैनपुर में 413.8 मिमी, बिछिया में 265.8 मिमी, निवास में 313.9 मिमी, घुघरी में 262.8 मिमी एवं नारायणगंज में 308.7 मिमी वर्षा आंकी गई है।

इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 162.8 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 239.6 मिमी, नैनपुर में 198.2 मिमी, बिछिया में 202.2 मिमी, निवास में 83.6 मिमी, घुघरी में 108.3 मिमी एवं नारायणगंज में 150.9 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

किरार क्षत्री समाज की नवीन कार्यकारिणी घोषित

Reva India News

कलेक्टर ने किया घुटास क्षेत्र का निरीक्षण

Reva India News

मध्य प्रदेश मंडला जिले में डिजिटल मार्केटिंग और आईटी कंपनी शुरू की गई है

Reva India News

Leave a Comment