Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पशुपालन व्यावसायिक जागरूकता पर युवा संवाद

मण्डला 21 फरवरी 2022

प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला एवं पशुपालन, डेयरी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पॉलीटेक्निक में अध्ययनरत् छात्राओं के मध्य युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा संवाद कार्यक्रम में डॉ. यू.एस. तिवारी उपसंचालक, डॉ. आर.एम. भुरमुडे, डॉ. आर.एन. कुशरे वरिष्ठ पशु चिकित्सक द्वारा पशुपालन से संबंधित जानकारियाँ जैसे- उनका रख-रखाव, भोजन गुणवत्ता, उनकी उत्पादक क्षमता इत्यादि दी गई तथा यह भी बताया गया कि पशुपालन को कैसे व्यावसायिक बनाकर स्व-रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में अरविन्द गुप्ता प्रभारी टीपीओ ने अपने संबोधन में छात्राओं को यह भी जानकारी दी कि इस संबंध में शासन किस प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है और आत्मनिर्भर म0प्र0 के तहत् यह भी उल्लेखनीय कदम होगा। इसमें ज्यादा लागत नही होती है एवं लाभ प्रतिशत अधिक होता है। कार्यक्रम में 115 छात्राओं एवं स्टॉफ ने सक्रिय भाग लिया।

Related posts

सीवरेज योजना अंतर्गत सीवर लाईन बिछाई कार्य के दिए निर्देश  

Reva India News

घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पर की गई जप्ती की कार्यवाही  

Reva India News

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 22 से

Reva India News

Leave a Comment