मंडला 3 जुलाई 2025
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 1 अगस्त 2025 को संपन्न होगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकड़े ने बताया कि जिले के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पर्यटन एवं संस्कृति से परिचित कराने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जा रहा है। क्विज मास्टर अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक स्कूल से एक टीम आमंत्रित है। 1 अगस्त को लिखित परीक्षा के बाद 6 टीमें चयनित कर उसी दिन मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया जाएगा। इन समस्त टीमों को मध्यप्रदेश के पर्यटक स्थलों को घूमने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन ऑनलाइन प्रारंभ हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 है। सभी शासकीय-अशासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल अपने-अपने विद्यालय के 3 छात्रों की एक टीम का पंजीयन निर्धारित तिथि के पूर्व पर्यटन बोर्ड पोर्टल पर कराएं। पंजीयन की पृथक से लिंक प्राचार्यों को उपलब्ध करा दी गई है।
