Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम मण्डला ने पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण

मंडला 3 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में संचालित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस कड़ी में एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने गुरुवार को शहर के दो पेट्रोल पंपों मे. नन्दकिशोर एंड कम्पनी (आईओसीएल पेट्रोल) और मे. साईंनाथ फ्यूल्स पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। यह जांच ग्राहकों को मिलने वाले ईंधन की गुणवत्ता और मात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती सिडाम ने पेट्रोल पंपों पर माप-तौल की सटीकता, ईंधन की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पंप रिकॉर्डस की भी जांच की और स्टॉफ से बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस औचक निरीक्षण से पेट्रोल पंप संचालकों के बीच पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

खनिजों के अवैध परिवहन पर की गई कार्यवाही

Reva India News

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह का मंडला दौरा कार्यक्रम

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने शासकीय प्राथमिक शाला फूलसागर में एफएलएन मेले का अवलोकन किया

Reva India News

Leave a Comment