Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था में रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर

मंडला, 12 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिले में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला योजना भवन में एसडीएम एवं तहसीलदारों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडर वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और डीलरों के साथ बैठक कर वितरण व्यवस्था की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि डीलरों से नियमित संवाद बनाकर रखें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखें तथा यदि कहीं भी अनियमितता या शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी तथा व्यवस्थित तरीके से संचालित की जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी पर भी कड़ी नजर बनाए रखें। पैनिक करने वाली भ्रामक खबरों का तत्काल खण्डन कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी न हो इसके लिए पुलिस विभाग के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण करते रहें।

Related posts

स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से आरंभ होगा युवा शक्ति मिशन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

जिले में मिले 7 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का आज मंडला आगमन होगा

Reva India News

Leave a Comment