Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम भंवरदा की नल जल योजना का किया गया भौतिक सत्यापन एसडीएम के निर्देश पर दल ने किया वेरिफिकेशन  

मंडला 8 जुलाई 2025

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती सोनल सिडाम के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत भंवरदा में ग्राम पंचायत द्वारा संचालित नल जल योजना का भौतिक सत्यापन किया गया। योजना के तहत ग्राम में शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु निर्मित 50 हजार लीटर की उच्च स्तरीय टंकी 20 हजार लीटर का सम्पवेल एवं 2 ट्यूबवेल का वेरिफिकेशन किया गया। साथ ही लाभान्वित परिवारों से बातचीत की गयी। ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के माध्यम से प्रतिदिन प्रातः 8 बजे एवं शाम को 7 बजे नल चालक द्वारा शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है एवं समय समय पर पानी जांच समिति की महिलाओं द्वारा की जा रही है। साथ ही जांच कर क्लोरिनेशन का कार्य भी किया जाता है। योजना के सुचारू रूप से संचालन, संधारण हेतु गठित जल समिति द्वारा प्रतिमाह 100 रुपए प्रति कनेक्शन जलकर एकत्रित किया जाता है। भ्रमण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री विनेश उईके उपयंत्री संजू मरकाम पीएमयू से उमा गणेश लोधी उपस्थित रहे।

Related posts

*30/ किलोमीटर की दूरी तय करके अनजान बच्ची को करने आया रक्तदान*  

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 4 मार्च को 4 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

लोक सेवा केन्द्रों से भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Reva India News

Leave a Comment