Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री ने शासकीय कृषि प्रक्षेत्र चिरईडोंगरी में की धान की रोपाई

मंडला 17 जुलाई 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके का अलग अंदाज गुरुवार को देखने मिला जब वे नैनपुर प्रवास के बाद चिराईडोंगरी पहुंची। यहाँ शासकीय कृषि प्रक्षेत्र चिरईडोंगरी में खेतिहर मज़दूरों द्वारा धान के रोपे लगाए जा रहे थे। मंत्री श्रीमती उइके भी उनके बीच जाकर धान की रोपाई करने लगी। किसान महिलाओं ने उन्हें अपने बीच पाकर उत्साह से पाटा गीत भी गाया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि इस प्रदेश का हर एक किसान अपनी मिट्टी, खेत और फसल से अत्यधिक लगाव रखता है। उन्होंने प्रार्थना की कि हम सभी किसानों की फसलें खूब लहलहाएं धन-धान्य से परिपूर्ण रहें। उन्होंने कहा कि कृषि हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। हम चाहे किसी भी पद पर क्यों ना पहुँच जायें ? अपने इस मूल काम को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। यह सीख हमें आने वाली पीढ़ी को देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समय के साथ खेती की तकनीकी में भी बदलाव आया है। पहले हम पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई करते थे अब इसका स्थान पैडी ट्रांसप्लांटर ने ले लिया है। यह खेती का आसान और किफायती तरीक़ा है। किसान भाइयों को अपनी खेती में इनका इस्तेमाल करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पैडी ट्रान्सप्लांटर मशीन चलाकर धान की रोपाई की। इसके उपरांत उन्होंने जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट के साथ हाथ से भी धान की रोपाई की।

Related posts

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव 4 जून क¨ करेंगे क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ गंगा दशहरा पर माँ क्षिप्रा क¨ अर्पित करेंगे 351 फीट की भव्य चुनरी

Reva India News

उमाशंकर अध्यक्ष तो बैसाखू बनें उपाध्यक्ष

Reva India News

लाईजनिंग हेतु अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment