Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मंडला 8 जुलाई 2025

बूथ लेवल ऑफिसर्स के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बी.एल.ओ. का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित हुआ। जिला मण्डला की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 105 बिछिया (अ.ज.जा) के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 41 तक बीआरसी भवन सभा कक्ष घुघरी एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 269 से 304 तक मॉडल हाईस्कूल मवई कुल 77 बीएलओ का प्रशिक्षण एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 106-निवास (अ.ज.जा) के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 35 तक कुल 35 बीएलओ का प्रशिक्षण जनपद सभाकक्ष बीजाडांडी में और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 107 मण्डला (अ.ज.जा), के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 202 से 249 तक आरडीपीजी कॉलेज मण्डला का ऑडीटोरियम व 47 से 75 तक एवं 250 से 270 तक शास. उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर का मीटिंग हॉल एवं 126 से 151 तक एवं 271 से 278 तक नगर परिषद बम्हनी बंजर का मीटिंग हॉल में आयोजित किये गए। मंगलवार को संपन्न हुए प्रशिक्षण सत्रों में कुल 132 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। अब तक मण्डला जिले की तीनों विधानसभाओं में कुल 244 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों (बिछिया, निवास एवं मण्डला) के आगामी प्रशिक्षण 16 जुलाई 2025 तक पृथक-पृथक तिथियों में आयोजित किये जायेंगे।

Related posts

नवीन मतदाताओं को जोड़ने की पहल डिग्री कॉलेज निवारी एवं आईटीआई नैनपुर में 18+ विद्यार्थियों से भरवाए गए फॉर्म-6

Reva India News

नींद से जागा आबकारी अमला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर की गयी छापामार कार्यवाही

Reva India News

पवित्र नगरी मंडला पर गली-गली बिक रही शराब हम फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment