Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुम्भार सशक्तिकरण जागरूकता शिविर में शामिल हुई मंत्री कुम्भारों की मिट्टी की कला के महत्व पर प्रकाश डाला प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 270 व्यक्तियों को दिए प्रमाण पत्र

मंडला 17 जुलाई 2025

ग्रामोद्योग विकास योजना अंतर्गत नैनपुर में कुम्भार सशक्तिकरण जागरूकता शिविर का आयोजन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, नगरपालिका परिषद श्रीमती कृष्णा पंजवानी, श्री रामकुमार सिंगौर, जन भागीदारी के सदस्य, कॉलेज का स्टाफ और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत दिन-प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके नेतृत्व में कुम्भार सशक्तिकरण योजना ने कुम्भारों को नया जीवन दिया है। कुम्भारों को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर किया जा रहा है। इससे उनके जीवन में बदलाव आएगा।

केंद्र और राज्य सरकार की मंशा है कि जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत किया जाए ताकि वे भी समाज के अन्य लोगों की तरह अपना जीवन स्तर बेहतर कर सकें। उन्होंने कहा कि कुम्भार जिस तरह साधारण मिट्टी को अपने हाथों से आकार देकर नया रूप देता है।

उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम शासकीय स्नातक महाविद्यालय में राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (भारत सरकार) भोपाल द्वारा आयोजित किया गया। इसमें सहयोगी संस्था ग्रामीण विकास एवं महिला उत्थान संस्थान मंडला रही। कुम्हार के हाथों का कमाल है कि एक साधारण मिट्टी को आकार देकर एक अद्भुत रचना तैयार करता है। यह विलक्षण प्रतिभा उस कुम्हार के हाथों में है।

Related posts

आपातकालीन हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

Reva India News

21 जून से 30 जून तक चलेगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान

Reva India News

प्रत्येक रविवार को रहेगा जनता कर्फ्यू एवं प्रतिदिन रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू प्रभावशील आदेश 1 जून की सुबह 6 बजे से 16 जून की सुबह 6 बजे तक प्रभावशील जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए अनलॉक के दिशा-निर्देश

Reva India News

Leave a Comment