Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रेडिंग मंथ की शिकायतों को एक दिन में निराकृत करें – कलेक्टर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित  

मंडला 19 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिलाधिकारियों की बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन में लम्बित प्रकरणों के निराकरण की गति संतोषजनक नहीं है। ग्रेडिंग मंथ की शिकायतों को एक दिन में निराकृत करें। रविवार को सभी विभाग लक्ष्य तय कर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। जिन विभागों की ग्रेडिंग मंथ की शिकायतें निराकृत हो गई हैं, वे 50 दिवस से अधिक की शिकायतें संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि विभागीय ग्रेड डी अथवा सी में न रहें।

कलेक्टर ने पंचायत, राजस्व, गृह, पीएचई और ट्राईबल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन विभागों में अधिक संख्या में शिकायतें लम्बित हैं। यह सभी विभाग अपने फील्ड के अमले को मार्गदर्शन देते हुए प्रकरणों को निराकृत कराएं। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण जिले की ग्रेडिंग सोमवार 21 जुलाई को जारी होगी। सभी के पास एक दिवस का समय शेष है इसलिए मिशन मोड पर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को निराकृत करने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम निवास शाहिद खान, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

मतगणना 2027 के लिए मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने की ऑनलाइन स्व गणना नागरिकों से की भागीदारी की अपील

Reva India News

Leave a Comment