Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल कल्याण समिति द्वारा बालगृह का किया गया निरीक्षण बच्चों के दस्तावेज के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली  

मंडला 19 जुलाई 2025

बाल कल्याण समिति मंडला ने जिले में संचालित बालक देखभाल संस्थान का निरीक्षण किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम अंर्तगत मंडला में सीमा सोशल वेलफेयर सोसायटी, आदर्श बालगृह (बालक) संचालित है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के साथ सदस्य श्रीमती तृप्ति शुक्ला, शशि पटेल, रंजीत कछवाहा और संतोष कुमार यादव ने निरीक्षण के दौरान बालगृह में निवासरत बच्चों के सर्वोत्‍तम हित के लिए उनके साथ स्वास्थ्य और शिक्षा पर संवाद किया।

निरीक्षण दल ने बालगृह के अधीक्षक अकील अहमद खान से बालगृह में निवासरत बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र, आधार अपडेशन, समग्र आईडी के परिवार विभाजन के अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया।

Related posts

कलेक्टर पहुंचे आदिवासी बालक, बालिका छात्रावास, छात्र-छात्राओं संग मनाई दीपावली

Reva India News

आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024: बिंझिया से कचरा हटाया गया

Reva India News

Leave a Comment