Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने की खेत तालाब और अरहर फसल की सराहना

मंडला 19 जुलाई 2025

निवास विकासखंड के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने ग्राम पंचायत जिल्हेटी में किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राही सरिता बाई के खेत तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने खेत तालाब के निर्माण और उसके रखरखाव की सराहना की। उन्होंने तालाब की मेढ़ पर रोपी गई अरहर की फसल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां जल संरक्षण के साथ-साथ कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने अन्य किसानों से भी सरिता बाई के इस सफल मॉडल से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

Related posts

शिक्षा से व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ जीवन स्तर में भी सुधार होता है- कलेक्टर माध्यमिक शाला मालीमोहगांव में अक्षर कोना का अवलोकन

Reva India News

भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं को बांटी झालमुरी

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment