Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजीव कॉलोनी की तसला फैक्ट्री में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ

मंडला 20 जुलाई 2025

’नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा पूरे पखवाड़े में विशेष कार्यक्रम किये जाने हैं। इसी कड़ी में नगरीय क्षेत्र से लगी राजीव कॉलोनी की तसला फैक्ट्री में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों और श्रमिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ व नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान फैक्ट्री के वर्कर्स और कर्मचारियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह पहल नशा मुक्त समाज के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

 

टिकरिया पुलिस ने आशा कार्यकर्ताओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

 

’नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान के अन्तर्गत थाना टिकरिया पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में आशा कार्यकर्ताओं को नशे के दुष्प्रभावों के विषय में अवगत कराया तथा उनसे समाज के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस दौरान मौजूद आशा कार्यकर्ताओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

राजस्व रिकार्ड डिजिटाईजेशन की तैयारियाँ पूर्ण करें – पीएस राजस्व विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में दिए गए निर्देश

Reva India News

शिकायतों के निराकरण के लिए पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर

Reva India News

संभाग में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी

Reva India News

Leave a Comment