Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 958.5 मिमी वर्षा, मंडला तहसील में सबसे अधिक 1082.6 मि.मी. वर्षा दर्ज

मंडला 20 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 20 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 958.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 20 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में कहीं पर भी बारिश नहीं हुई।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जुलाई तक तहसील मंडला में 1082.6 मिमी, नैनपुर में 980.4 मिमी, बिछिया में 877.2 मिमी, निवास में 1033.9 मिमी, घुघरी में 806.6 मिमी एवं नारायणगंज में 979.5 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 490.2 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 670.2 मिमी, नैनपुर में 679.8 मिमी, बिछिया में 386.4 मिमी, निवास में 468.3 मिमी, घुघरी में 247.1 मिमी एवं नारायणगंज में 500.8 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) कैम्प 17 नवंबर से

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सेमरखापा ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment