Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 एवं 16 मई को रामनगर में आयोजित होगा ‘आदि उत्सव’ सांसद श्री कुलस्ते ने तैयारियों को लेकर की जिले के अधिकारियों के साथ बैठक

मंडला, 23 अप्रैल 2026

            मंडला जिले के रामनगर में हर साल की भांति इस वर्ष भी आदि उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन 15 और 16 मई को आयोजित होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गोलमेज कक्ष में की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

            सांसद श्री कुलस्ते ने कार्यक्रम से जुड़े हर एक पहलू पर चर्चा की। कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय परंपराओं, कला-संस्कृति और विरासत को जन-जन तक पहुँचाना है। अधिक से अधिक नागरिक इस उत्सव में सहभागी बनें, इसके लिए प्रचार-प्रसार को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Related posts

जनसुनवाई में 84 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

Reva India News

श्रीकृष्ण की लीलाओं से सजेगी मंडला की सांस्कृतिक संध्या ‘श्रीकृष्ण पर्व’ में नृत्य-नाटिका और भक्ति गायन की मनोहारी प्रस्तुतियाँ

Reva India News

चुटका परमाणु परियोजना क्रियान्वयन के लिए निर्धारित टाइमलाइन का पालन करें- कलेक्टर श्री धोटे

Reva India News

Leave a Comment