Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने माहिष्मती घाट का किया निरीक्षण स्क्रेप से तैयार राजकीय पक्षी दूधराज की रचना होगी स्थापित

मंडला 23 जुलाई 2025

अनावश्यक कबाड़ सामग्री जैसे चैन, तार, गियर, इंजन, बेयरिंग आदि के टुकड़ों से निर्मित लगभग 150 किलो वजनी एवं लगभग 5 फीट ऊँची मध्यप्रदेश के राजकीय पक्षी पैराडाईज फ्लाईकेचर ’’दूधराज’’ की रचना बनाई गई है। रायपुर के कलाकार श्री जितेन्द्र साहू एवं उनकी टीम द्वारा इस अदभुत रचना को तैयार किया गया है। स्क्रेप से बनाई गई इस रचना को माहिष्मती घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रदर्शित करने की तैयारी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की जा रही है। इसके लिए उन्होंने बुधवार को माहिष्मती घाट पहुंचकर इस रचना को स्थापित किए जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सीएमओ श्री गजानंद नाफड़े सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

कोविड-19 टीकाकरण का ड्रॉय रन सम्पन्न

Reva India News

नैनपुर में मेडिकल स्टोर्स की जाँच संयुक्त दल की कार्रवाई जारी

Reva India News

महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment