Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आगामी त्यौहारों को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की रखें पुख्ता तैयारी – कमिश्नर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश

23 जुलाई 2025, मंडला

कमिश्नर जबलपुर श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने संभाग के सभी जिला कलेक्टर्स की वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने वीसी के माध्यम से राजस्व न्यायालय के अंतर्गत आरसीएमएस के प्रकरण, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों, ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को खाद वितरण केन्द्रों से खाद एवं उर्वरक पर्याप्त मात्रा में दिए जाने एवं वितरण की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद एवं उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। आगामी त्यौहारों को लेकर जिले में कानून व्यवस्था की पुख्ता तैयारी करने, अतिवृष्टि, बाढ़ एवं सर्पदंश से हुई जनहानि के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए।

स्थानीय एनआईसी कक्ष से समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, एसी ट्रायबल श्रीमती वंदना गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

Related posts

प्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

केन्द्रीय दिव्यांग छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

Reva India News

सुभाष वार्ड स्वच्छ वार्ड घोषित

Reva India News

Leave a Comment