Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

औषधीय फसलों की खेती के लिए किसानों को किया जागरूक, खेत का कराया भ्रमण

मंडला, 8 नवम्बर 2026

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम समनापुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं खेत भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को औषधीय फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और नई कृषि तकनीकों की जानकारी देना था।

इस दौरान किसानों को कृषक श्री अनजीत पटेल के फार्म का भ्रमण कराया गया। वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री डी.एस. पटेल ने औषधीय फसलों की खेती की जानकारी देते हुए काली हल्दी, सतावर और फूलों की खेती के बारे में बताया।

कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की श्रीमती विभा पांडे और कृषि विज्ञान केंद्र मंडला की श्रीमती दीपाली बाजपेयी सहित अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती संगीता श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री प्रकाश मरावी ने किसानों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने फसल विविधीकरण के महत्व के साथ अश्वगंधा, मुनगा और सतावर की खेती से जुड़ी जानकारी साझा की।

आत्मा योजना के बीटीएम श्री मोहित गोल्हानी ने खेत बचाओ अभियान के तहत नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और चिया की खेती के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर किसानों को चिया बीज भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में किसानों ने औषधीय फसलों की खेती में रुचि दिखाई। प्रशिक्षण एवं खेत भ्रमण से किसानों को खेती के नए विकल्पों और बेहतर आय के अवसरों की जानकारी मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने निवारी-हीरापुर उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण किसानों की सुविधा पर दिया जोर

Reva India News

कलेक्टर ने किया नगरपालिका उपचुनाव मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Reva India News

उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के तहत छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

Leave a Comment