Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हरियाली अमावस्या पर कलेक्टर ने ज्ञानदीप स्कूल परिसर में किया पौधारोपण बच्चों के साथ किया पौधारोपण  

मंडला 24 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा हरियाली अमावस्या के अवसर पर ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अंतर्गत आयोजित हरियाली महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ गमलों तथा परिसर में पौधारोपण किया।

स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि हमारे बड़े-बुजुर्गों ने जिन पौधों को इस धरा पर लगाया था, आज हम उन वृक्षों की छाया पा रहे हैं। इसी तरह हमें भी अपनी भावी पीढ़ी के लिए पौधों का, रोपण करना चाहिए। उन्होंने पौधारोपण कर रहे बच्चों से इन पौधों की देखभाल करने की अपील भी की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, ज्ञानदीप स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव श्री संजय तिवारी, सदस्य श्री मनोज फागवानी सहित स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

विद्यार्थियों ने किया जिले के महत्वपूर्ण स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जून 2022

Reva India News

भगवान राम एवं भगवान शिव एक दूसरे के अनन्य भक्त श्री हरि राम कथा के दूसरे दिवस भगवान शिव की महिमा का वर्णन

Reva India News

Leave a Comment