Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंजनिया कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

मंडला 30 जनवरी 2025

रेड रिबन क्लब शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के तत्वाधान में ’स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि रक्तदान महादान होता है, जो किसी की जिंदगी के लिए अमूल्य होता है। अतः मानव जीवन में सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिये। रक्तदान का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान कर किया गया। ’स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ में कुल 16 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें महाविद्यालय से गज्जू लाल भांवरे, अक्षय भांवरे, अनिल मरकाम, रोहित यादव, दुष्यंत धनन्जय, आकाश पाण्डेय, आरिस खान, प्रवीण चंद्रोल, सुयोग पटैल, दीपांशु चक्रवर्ती, दीपक सैयाम, हरिओम यादव, कृष्ण कुमार धुर्वे, शिवम कुशरे, रवि जंघेला ने महादान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्लड बैंक मण्डला एवं महाविद्यालय स्टॉफ डॉ. घनश्याम झारिया, डॉ. विजय मौर्य, डॉ. प्रशांत कुमार यादव, श्री संदीप चौरसिया, डॉ. गरिमा छाबड़ा, संतोष नंदा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

एसपी ने ली मासिक अपराध की समीक्षा बैठक लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Reva India News

दीदियों ने ग्राम घुघरी और छिंदगांव में स्वच्छता की शपथ दिलाई

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment