Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

100 महिलाओं को दिए गए 1100 पौधे नारायणगंज के चिरईडोंगरी सेक्टर में नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली यात्रा

मंडला 24 जुलाई 2025

पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता के लिए जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। पर्यावरण संरक्षण के तहत हरियाली यात्रा के लिए नई पहल करते हुए ग्राम की महिलाओं को नवांकुर सखी बनाया जा रहा है। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी के साथ सामुदायिक स्तर पर पर्यावरण जागरूकता और सहभागिता बढ़ेगी जिससे पर्यावरण संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिल सकेगी।

नारायणगंज विकासखंड के चिरईडोंगरी सेक्टर में हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर प्रगति जन कल्याण समिति द्वारा नवांकुर योजना के अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में हरियाली यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।  आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम के सरपंच, जन अभियान परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। बताया गया कि इस पहल के तहत चिरईडोंगरी सेक्टर में 100 महिलाओं को नवांकुर सखी बनाया गया। प्रत्येक नवांकुर सखी को 11 पौधे भेंट किए गए, इस प्रकार कुल 1100 पौधों का वितरण हुआ। इन महिलाओं को न केवल पौधे दिए गए, बल्कि उन्हें इन पौधों के संरक्षण और देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य हरियाली यात्रा रैली के साथ हुई, जिसने पूरे गांव में प्रकृति प्रेम का संदेश फैलाया। रैली के बाद एक देव स्थान से दूसरे देव स्थान तक ग्राम भ्रमण किया गया, जिसके दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही ग्राम स्वच्छता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें समुदाय के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर जिला समंवयक के साथ विकासखंड समन्वयक अनिल कुमार मेहरा, सरपंच कृपाल सिंह कुशराम, प्रगति जन कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश पावले, सचिव इंद्रा उइके, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से परमू सिंह, पार्वती, वेदप्रकाश, निर्मला, ग्राम विकास सचिव और सहायक सचिव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

स्कूली शिक्षा के आधारभूत आयामों पर बैठक सम्पन्न

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Reva India News

जिले में अब तक 987.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment