Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नरवाई प्रबंधन यंत्र हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

मंडला 24 जुलाई 2025

कृषि अभियांत्रिकी विभाग के ऑनलाईन पोर्टल ई-कृषि यंत्र अनुदान के लिये वेबसाइट कइजण्उचकंहमण्वतह पर यंत्र हैप्पी सीडर और सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर के आवेदन 24 जुलाई 2025 से आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जायेगा एवं पृथक से लॉटरी की सूचना प्रकाशित की जावेगी। यह यंत्र गेहूं, धान एवं अन्य फसल की कटाई उपरांत बिना जुताई किए सीधे बोनी हेतु अत्यंत उपयोगी है। इन यंत्रों के द्वारा खेत में बची नरवाई, पराली को जमीन में सीधे मिला देते हैं जिससे किसानों को नरवाई जलाने की आवश्यकता नहीं रहेगी और पराली, नरवाई खेत में खाद का काम करेगी। यंत्रों की अनुमानित कीमत 2.20 लाख से 3 लाख रूपये है जिस पर शासन द्वारा 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक अनुदान (अधिकतम राशि 1.05 लाख रूपये) देय है।

कृषक को आवेदन करने हेतु दस्तावेज आधार कार्ड, जमीन की खतौनी (बी-1), सहायक कृषि यंत्री मण्डला के नाम से 4 हजार 500 रूपये का बैंक डिमांड ड्राफ्ट जो आवेदक किसान के स्वयं के खाते से बना होना चाहिए। ट्रेक्टर (50 एचपी से अधिक) का पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी), एस.सी., एस.टी. वर्ग हेतु जाति प्रमाण-पत्र और कृषक के बैंक खाते की छायाप्रति आवेदन के साथ ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है।

Related posts

29 सहकारी संस्थाओं को सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा नोटिस जारी  

Reva India News

माहिष्मती नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा का हुआ भव्य आयोजन सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक हुए शामिल

Reva India News

जिले में मॉस्क का उपयोग अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना वसूली राजस्व, नगरीय निकायों एवं पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी

Reva India News

Leave a Comment