Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जेईई/नीट की निःशुल्क कोचिंग के लिए चयन परीक्षा 26 जुलाई को  

मंडला 25 जुलाई 2025

जिला प्रशासन मंडला द्वारा संचालित प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन 2.0 के अंतर्गत पुनः वर्ष 2025-2026 में निःशुल्क जेईई/नीट की कोचिंग कक्षाओं का संचालन अगस्त माह से किया जाना है। इस हेतु शासकीय विद्यालय में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विज्ञान और गणित विषय के विद्यार्थियों की एवं शासकीय विद्यालय के ड्रॉप आउट छात्रों की चयन परीक्षा 26 जुलाई 2025 को 11 बजे से 1 बजे तक जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में आयोजित की गई है।

जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं अन्य हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य जिनके द्वारा छात्रों की जो सूची जिला मुख्यालय में प्रेषित की गई है उनमें कक्षा 12 के नियमित विद्यार्थी/एवं ड्रॉप आउट विद्यार्थी जो कि नियमित रूप से कोचिंग कक्षाओं में अध्ययन करना चाहते हैं उन्हें इस परीक्षा में एक शिक्षक के साथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में 10ः30 बजे उपस्थित कराकर परीक्षा में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

श्री अन्न उत्सव फूल फेस्टिवल के माध्यम से मोटे अनाज के व्यंजनों को प्रोत्साहित करें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बैगा-बैगी चौक में श्री अन्न उत्सव फूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया

Reva India News

नारायणगंज एवं बीजाडांडी में लगा स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

माहिष्मती घाट स्थित वृद्ध आश्रम में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

Leave a Comment