Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारायणगंज एवं बीजाडांडी में लगा स्वास्थ्य शिविर

मण्डला 21 अप्रैल 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के उत्सव के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड स्तर में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन 18 से 22 अप्रैल 2022 तक किया जा रहा है। इन मेलों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार, रोगों से बचाव के लिए निवारक उपायों के साथ-साथ रोगों की शीघ्र पहचान और उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आमजन तक उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज एवं बीजाडांडी में आयोजित मेले का शुभारभ विधायक अशोक मर्सकोले द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में आयोजित शिविर में 608 व्यक्तियों का इलाज किया गया जिनमें 147 गर्भवती महिलाएं भी सम्मिलित हैं। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी में आयोजित शिविर में 445 व्यक्तियों का इलाज किया गया जिनमें 72 गर्भवती महिलाएं सम्मिलित हैं।

Related posts

गाँव की बेटी छात्रवृत्ति योजना के फार्म शीघ्र जमा करें

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 18 फरवरी 2026

Reva India News

भैंसवाही क्लस्टर समाधान दिवस के लिए जरूरी तैयारियाँ सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह प्राप्त शिकायतों का अधिकतम निराकरण करने के निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment