Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पहुंचे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

मंडला 26 जुलाई 2025

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग और जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल शनिवार को मंडला प्रवास पर पहुंचे। पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम के साथ उन्होंने शहर के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन के थ्रीडी-व्यू मॉडल को देखा और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

म.प्र. भवन विकास निगम के अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति, भविष्य की योजना और संभावित समय सीमा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडीकल कॉलेज का निर्माण कार्य सितंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। मेडीकल कॉलेज का निर्माण 26 एकड़ की भूमि पर किया जा रहा है। इस मेडीकल कॉलेज के बन जाने से मंडला, डिंडोरी जिलों के मरीजों का भी इलाज सुगमता से होगा और उन्हें इलाज के लिए महानगरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

मेडीकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री जयदत्त झा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को प्रदेश में ग्राम सभाओं का आयोजन

Reva India News

नायब तहसीलदार ने किया ने किया मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment