Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री, केबिनेट मंत्री एवं सांसद ने स्क्रेप से तैयार राजकीय पक्षी दूधराज का किया अनावरण

मंडला 26 जुलाई 2025

केबिनेट मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती संपतिया उइके, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग और जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने माहिष्मती घाट पर स्क्रेप से तैयार की गई प्रदेश के राजकीय पक्षी दूधराज का अनावरण किया। विदित है कि अनावश्यक कबाड़ सामग्री से तैयार की गई यह रचना लगभग 150 किलो वजनी एवं लगभग 5 फीट ऊँची है, जिसे रायपुर के कलाकार श्री जितेन्द्र साहू एवं उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया है। इस रचना को यहां लगाए जाने का उद्देश्य यह है कि हमारे आसपास अनुपयोगी कबाड़ सामग्री का उपयोग कर हम आकर्षक एवं उमदा रचना बना सकते हैं।

अनावरण के पूर्व मंत्री द्वय एवं सांसद श्री कुलस्ते ने माँ नर्मदा पूजन एवं आरती में शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, श्री जयदत्त झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सीएमओ श्री गजानंद नाफड़े सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 14 नवम्बर 2023

Reva India News

रोजगार केम्पस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन 26 जुलाई को

Reva India News

मंत्री श्री जायसवाल ने वीर शहीद श्री उददे को दी श्रद्धांजलि परिवारजनों का किया सम्मान

Reva India News

Leave a Comment