Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऊर्जा विभाग मण्डला मध्यप्रदेश में लगातार नौवीं बार प्रथम

मंडला 30 जुलाई 2025

ऊर्जा विभाग मण्डला द्वारा सतत् प्रयास करते हुए अक्टूबर 2024 से जून 2025 तक लगातार नौ महीने से उपभोक्ताओं की वोल्टेज संबंधी शिकायतें, मीटर संबंधी शिकायतें, खम्भे एवं तार संबंधी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। त्रुटिपूर्ण बिलों को सुधार कर उचित अनुमोदन प्रदान कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करते हुये माह जून 2025 में भी 99.92 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर, ऊर्जा विभाग मण्डला, प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस संबंध में मो. अयूब खान अधीक्षण अभियंता (संचा-संधा) मण्डला के द्वारा वृत्त अंतर्गत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को शिकायतों के निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Related posts

कलेक्टर ने पढ़ाई हेतु अरसी अंजुम को सहायता राशि प्रदान की  

Reva India News

टीएल बैठक में स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर जोर कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

ट्राईफेड अर्टिजन मेला आज  

Reva India News

Leave a Comment