Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लेबर चौक पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला 30 जुलाई 2025

वन स्टॉप सेंटर केसवर्करों एवं काउंसलर द्वारा लेबर चौक ज्ञानदीप स्कूल के सामने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत गर्भवती और धात्री माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ पाने पात्र हितग्राहियों को पंजीकरण के लिए अपनी नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करने और दस्तावेज संबंधी जानकारी भी दी गई। केसवर्कर सुश्री आशा नंदा, श्रीमती साक्षी पटवा द्वारा वन स्टॉप में दी जाने वाली महिलाओं को एक ही छत के नीचे 6 सहायताओं के बारे में भी जानकारी दी और विधिक केसवर्कर श्रीमती प्रभा पाण्डेय द्वारा महिलाओं के दी जाने वाली विधिक सेवा के बारे में बताया तत्पश्चात काउंसलर श्रीमती भारती दीक्षित द्वारा लोगों को हब अंतर्गत लिंग संवेदनशील पीसीपीएनडीटी एक्ट गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।

Related posts

सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए नए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

Reva India News

ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर, योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी  

Reva India News

अन्नदाताओं की समृद्धि का आधार है खेती पीएचई मंत्री श्रीमती उईके ने खेत में रोपे धान के पौधे

Reva India News

Leave a Comment