Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तहसीलदार हीरालाल तिवारी ने ग्राम पंचायत पेटेगांव में एसआईआर कार्य का जायजा लिया

मंडला, 19 नवंबर 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिले में  जारी है। जिसके तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म का वितरण कर उन्हें भरवाने तथा भरे हुए फार्मों को संकलित कर बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाईजेशन कर ऑनलाइन करने का कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर बीएलओ को फील्ड में जाकर मार्गदर्शन कर प्रतिदिन की प्रगति का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही संबंधित तहसीलदारों द्वारा भी फील्ड भ्रमण कर एसआईआर कार्य का जायजा लिया जा रहा है।

इसी क्रम में आज बम्हनी वृत तहसीलदार श्री हीरालाल तिवारी ने ग्राम पंचायत पेटेगांव में एसआईआर कार्य का जायजा लिया। तहसीलदार श्री हीरालाल तिवारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि 200 से अधिक फॉर्म आज शाम तक कलेक्ट कर फीडिंग कराएं। उन्होंने बताया कि अभी तक 100 फॉर्म रिसीव हो चुके हैं शेष बचे फॉर्म को रिसीव कर शत प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग करने के निर्देश दिए।

Related posts

स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी: आजीविका मिशन से जुड़कर लखपति दीदी बनीं डोंगरमण्डला की समा जहां

Reva India News

विश्वविद्यालय क्षेत्रीय संसाधनों और परिवेश की संभावनाओं को पहचाने : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

प्रतिबंधित अवधि में विभागीय दल द्वारा जप्ती की कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment