Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया के ग्राम झुलुप में वन अधिकार ग्रामसभा का आयोजन  

मंडला 30 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार और एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव के मार्गदर्शन में बिछिया विकासखंड के कन्हारीकला पंचायत के पोषक ग्राम झुलुप में वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत ग्रामसभा का आयोजन किया गया। वन अधिकार अधिनियम के तहत पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकार के विषय में अवगत कराने और प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उद्देश्य से ग्रामसभा आयोजित की गई।

ग्रामसभा में एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव ने उपस्थित ग्रामीणों को वन अधिकार से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और उनके आवेदनों को स्वीकार किया। ग्रामसभा के दौरान 53 व्यक्तिगत वन अधिकार दावों का परीक्षण किया गया। प्राथमिक परीक्षण के दौरान एक दावा मान्य किए जाने हेतु विचाराधीन है जबकि शेष सभी 52 दावे अमान्य पाए गए हैं। ग्रामसभा में सहायक संचालक जनजाति कार्य विभाग श्री रंजीत गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग श्री चंद्रिका सिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री एके जैन, तहसीलदार बिछिया, सरपंच ग्राम पंचायत कन्हारीकला श्रीमती शालिनी उइके, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, राजस्व तथा वन विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related posts

सभी कर्मचारियों को माह की प्रथम तारीख को वेतन जारी करें – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया जनपद पंचायत घुघरी का निरीक्षण

Reva India News

चैकिंग के दौरान 8 वाहनों से मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न प्रावधानों के तहत 28500 रूपये का समन शुल्क जमा कराया गया

Reva India News

सभी बीएमओ प्रति शुक्रवार एवं मंगलवार एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़ाना सुनिश्चित करेंगे – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने मातृ तथा शिशु मृत्यु दर की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment