Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बच्चों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के लिए प्रेरित करें – कलेक्टर डाईट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

मंडला, 23 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने डाईट सभाकक्ष में जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित बीआरसी, उपयंत्री तथा संकुल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि यह समय बच्चों की परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आने वाले कुछ ही दिनों में बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा का समय विद्यार्थियों के लिए तनाव का होता है इसलिए आप सभी की जिम्मेदारी है कि बच्चों की बेहतर तैयारियाँ कराएं साथ ही उन्हें परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने संकुल प्राचार्यों से सिलेबस के रिवीजन तथा आंतरिक मूल्यांकन के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि विभागीय समीक्षा के दौरान बालिका शौचालय निर्माण, मरम्मत, टेबलेट क्रय तथा पोर्टल पर डाटा अपडेशन जैसे विषयों पर जिले की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, सभी संबंधित इस पर विशेष ध्यान दें। आगामी 15 फरवरी तक संबंधित विषयों में वांछित प्रगति लाएं। बैठक में जिला शिक्षा केन्द्र के डीपीसी श्री कुलदीप कठल, सभी बीआरसी, विभागीय उपयंत्री तथा संकुल प्राचार्य मौजूद रहे।

Related posts

*एम पी फार्मासिस्ट एशोसिएशन प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक संपन्न हुई।जबलपुर*

Reva India News

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

रानी दुर्गावती ने आत्म सम्मान की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देकर महिलाओं का गौरव बढ़ाया – संपतिया उइके स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Reva India News

Leave a Comment