Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1129.6 मिमी वर्षा

मंडला 1 अगस्त 2025

मंडला जिले में एक जून से 1 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1129.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 1 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 1.6 मि.मी., बिछिया में 1.2 मि.मी., निवास में 4.8 मि.मी. एवं नारायणगंज में 5.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अगस्त तक तहसील मंडला में 1219.2 मिमी, नैनपुर में 1154.6 मिमी, बिछिया में 1108.2 मिमी, निवास में 1166.2 मिमी, घुघरी में 971.9 मिमी एवं नारायणगंज में 1170.6 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 854 मिमी वर्षा हुई थी। तहसील मंडला में 1051.8 मिमी, नैनपुर में 1058.7 मिमी, बिछिया में 747.4 मिमी, निवास में 983.3 मिमी, घुघरी में 384.8 मिमी एवं नारायणगंज में 912.5 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

जिले में बोर्ड परीक्षा के संचालन के लिए ऑनलाईन कार्यशाला संपंन्न  

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 4 मार्च को 4 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

पवन लिल्हारे एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

Leave a Comment